झारखंड बिजली वितरण निगम ने क्षेत्रीय तकनीकी महाप्रबंधकों का तबादला किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है, जिसके मुताबिक छतरपुर के वरीय प्रबंधक तकनीकी राम गोपाल राम को स्थानांतरित करते हुए वरीय प्रबंधक तकनीकी विद्युत आपूर्ति अंचल साहेबगंज में पदस्थापित किया गया है। निगम मुख्यालय में पदस्थापित वरीय प्रबंधक तकनीकी शोभन सिंह को वरीय प्रबंधक तकनीकी छतरपुर में स्थानांतरित किया गया है। नगर उंटारी में कनीय अभियंता रहे धनंजय प्रसाद को […]Read More
रांची लोकसभा सीट को सराईकेला, खरसावन और रांची जिलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनाया गया है। इसे झरनों का शहर भी कहा जाता है। इस क्षेत्र को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गृहनगर होने के लिए जाना जाता है। राजधानी रांची संयुक्त बिहार के समय से ही राजनीति का मुख्य केंद्र रही है। रांची की इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होती है। ये एक […]Read More
अमेरिका और कनाडा में अवैध घुसपैठ के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई शुरू की है। अहमदाबाद समेत 29 जगहों पर छापेमारी की गई है। इसमें बड़े पैमाने पर अवैध रकम की लेनदेन का पता चला है। करोड़ों रुपये की अवैध इंट्री का पता चला है। लोगों को विदेश भेजने वाले एजेंट बॉबी पटेल, राजू पटेल के यहां छापेमारी की गई है। एजेंट भावेश पटेल समेत 5 लोगों के यहां भी छापेमारी हुई है, […]Read More
महाशिवरात्रि पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ दरबार में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ की सुविधा और सुगम यातायात के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर यातायात विभाग ने पूरी तैयारी की है। ट्रैफिक प्लान में काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मैदागिन से लेकर गोदौलिया तक नो व्हीकल जोन बनाया गया है। इसके अलावा गोदौलिया से सोनारपुरा तक भी वाहन नहीं चलेंगे। गोदौलिया की ओर आने वाले […]Read More
देश-दुनिया के इतिहास में 07 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का संबंध बांग्लादेश में आजादी की चिंगारी भड़काने के रूप में सबसे अहम है। दरअसल ढाका के रेसकोर्स मैदान में बंग बंधु के नाम से मशहूर शेख मुजीब-उर-रहमान ने 07 मार्च 1971 को ऐतिहासिक भाषण दिया था। उन्होंने इसमें पाकिस्तान से आजादी का आह्वान किया था। करीब दस लाख लोग उन्हें सुनने पहुंचे थे। सबके हाथ में बांस के […]Read More






