• August 10, 2026

महाशिवरात्रि पर्व पर वाराणसी में सोनारपुरा से गोदौलिया-मैदागिन तक नो व्हीकल जोन

 महाशिवरात्रि पर्व पर वाराणसी में सोनारपुरा से गोदौलिया-मैदागिन तक नो व्हीकल जोन

महाशिवरात्रि पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ दरबार में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ की सुविधा और सुगम यातायात के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर यातायात विभाग ने पूरी तैयारी की है।

ट्रैफिक प्लान में काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मैदागिन से लेकर गोदौलिया तक नो व्हीकल जोन बनाया गया है। इसके अलावा गोदौलिया से सोनारपुरा तक भी वाहन नहीं चलेंगे। गोदौलिया की ओर आने वाले वाहनों को लक्सा और गिरजाघर चौराहे पर ही रोका जाएगा। गोदौलिया के अलावा अन्य जगहों पर वाहनों का पार्किंग होगा।

यातायात विभाग के अफसरों के अनुसार रूट डायवर्जन सात मार्च की रात 10 से नौ मार्च की सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा। अफसरों के अनुसार मैदागिन-गोदौलिया समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों समेत पैडल रिक्शा को भी प्रतिबंधित किया गया है। सोनारपुरा से गोदौलिया और गोदौलिया से मैदागिन मार्ग पर कोई भी वाहन नहीं आ-जा सकेगा।

महाशिवरात्रि पर्व पर परम्परागत पंचक्रोशी यात्रा भी निकलेगी। पर्व पर पंचक्रोशी मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। सूजाबाद पुलिस चौकी से वाहन राजघाट नहीं जा सकेंगे। गोलगड्डा तिराहा से भदऊचुंगी तिराहे, लकड़ी मंडी तिराहा से भदऊचुंगी की ओर वाहन नहीं चलेंगे। कालीमाता मंदिर चौराहा से पांडेयपुर चौराहे की तरफ वाहन नहीं आएंगे। लालपुर पुलिस चौकी से वाहन पांडेयपुर चौराहे, पुलिस लाइन चौराहा से अर्दली बाजार की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। भोजूवीर तिराहा से अर्दली बाजार की तरफ वाहन प्रतिबंधित हैं।

इन मार्गों पर चलने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा

बेनियाबाग-गिरजाघर, रामापुरा-गिरजाघर, सोनारपुरा-गोदौलिया और भेलूपुर-गिरजाघर मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। कबीरचौरा की तरफ से पियरीचौकी होते हुए बेनियाबाग तिराहा की तरफ से तीन व चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। बेनियाबाग पार्किंग से वाहन इस रास्ते से लौट सकेंगे। लंका स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से अस्सी की तरफ चार व तीन पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यातायात पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न मार्गों से होकर आनेवाले वाहनों के लिए शहर में कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसमें सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज (भेलूपुर जलकल), मजदा टॉकीज (लक्सा), हवेलिया चौराहा, रेलवे मैदान, मछोदरी पार्क, टाउन हाल, कटिंग मेमोरियल मैदान (मिंट हाउस) काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विवि, क्वींस कॉलेज, नरिया-हैदराबाद रोड मार्ग, रवींद्रपुरी मार्ग, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज तथा सनातन धर्म इंटर कॉलेज में वाहन खड़ा होंगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *