नई दिल्ली, 12 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए इस्तीफा मांगा है। भाजपा ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला दिया है। आज जो आदेश आया है, उसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जीत नहीं है बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में दोषी हैं और ईडी के पास इसके लिए सारे तथ्य हैं। […]Read More
मुख्यमंत्री साय से वनमंत्री कश्यप ने की मुलाकात
रायपुर , 12 जुलाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शुक्रवार काे यहाँ उनके निवास कार्यालय में वनमंत्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री कश्यप के लम्बे संसदीय अनुभव का लाभ विधानसभा में कार्य संचालन में मिलेगा।Read More
सीएम याेगी का अफसराें काे जनसुनवाई कर समाधान करने के
लखनऊ, 12 जुलाई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। पीड़ितों ने पुलिस, कब्जा, स्थानांतरण आदि मुद्दों को लेकर सीएम से अपनी वेदना रखी, जिस पर सीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की सुनिये, फिर संवाद कर यथोचित कार्रवाई कीजिये। हर उचित मामलों में पीड़ित की संतुष्टि जरूरी है।जन-जन की सुरक्षा, समृद्धि एवं खुशहाली की भावना के साथ मुख्यमंत्री योगी […]Read More
मुख्यमंत्री साय आज भिलाई में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के सम्मेलन
रायपुर 12 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शुक्रवार काे रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात भिलाई स्थित बैकुंठधाम मंदिर नेवई बांधापारा में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे अपने निवास कार्यालय में इंटरसेक्टर वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जाएंगे […]Read More
असम-मेघालय के दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया आएंगे
गुवाहाटी, 12 जुलाई। दो दिवसीय मेघालय और असम के दौरे पर पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज यहां पहुंचेंगे। शुक्रवार को सिंधिया शिलांग में डोनर सचिवालय में एक बैठक में भाग लेंगे। डोनर ( मिनिस्ट्री ऑफ डेवेलेप्मेंट ऑफ नार्थ ईस्टर्न रीजन ) के मंत्री बनने के बाद पूर्वोत्तर के अपने पहले दौरे के दौरान सिंधिया आज शिलांग में अन्य कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। सिंधिया गुवाहाटी के दिसपुर स्थित नेडफी हाउस में भी एक […]Read More






