भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी को वसूली करने वाली पार्टी बताया। बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास को घोटाले और वसूली का अड्डा बना दिया है जहां बैठकर उनके इशारे पर उनकी पार्टी के सांसद संजय सिंह वसूली करते हैं। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह के आवास पर जांच एजेंसी […]Read More
Feature Post
‘ओएमजी-2’ के निर्देशक अमित राय ने सीबीएफसी को कहा ‘पाखंडी’
अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर ‘ओह माय गॉड-2’ को ‘ए सर्टिफिकेट’ दिए जाने पर फिल्म के निर्देशक अमित राय ने केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को ‘पाखंडी’ बताया है। अमित राय ने ‘गदर-2’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का जिक्र करते हुए सेंसर बोर्ड के पाखंड पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “हमारी फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ के एक सीन में ट्रक के पीछे दिखाया गया कंडोम विज्ञापन हटा दिया गया था, लेकिन जब मैं […]Read More
देश-दुनिया के इतिहास में 05 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख मोबाइल फोन क्रांति के सूत्रधार और एप्पल कंपनी के स्टीव जॉब्स की याद दिलाती है। कैलिफोर्निया के सेन फ्रांसिस्को में जन्मे स्टीव जॉब्स ने 05 अक्टूबर, 2011 को इस फानी दुनिया को अलविदा किया था। आज मोबाइल फोन से लेकर लैपटॉप और कंप्यूटर की दुनिया में अगर किसी कंपनी की सबसे ज्यादा धूम है तो वह एप्पल ही है। […]Read More
लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद कारगिल के 26 निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए बुधवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद कारगिल के चुनाव में जिले में 278 मतदान केंद्रों पर सुचारू रूप से मतदान प्रक्रिया चल रही है। एलएएचडीसी-कारगिल में 46,762 महिलाओं सहित कुल 95,388 मतदाता हैं। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान […]Read More
अनुराग ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतने पर तीरंदाज ज्योति सुरेखा,
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मौजूदा एशियाई खेलों में तीरंदाजी में पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारतीय तीरंदाज ज्योति वेन्नम सुरेखा और प्रवीण ओजस को बधाई दी है। ज्योति और प्रवीण ने बुधवार को एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया के चेवोन सो और जाहून जू के खिलाफ फाइनल मैच जीतकर मिश्रित टीम कंपाउंड तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता। तीरंदाज ज्योति-प्रवीण ने दक्षिण कोरियाई जोड़ी को करीबी मुकाबले में एक अंक 159-158 से […]Read More






