हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने 1,09,970 वोटों से बढ़त बना ली है। मनीष जायसवाल को अभी तक 2,55,356 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयप्रकाश भाई पटेल को 1,45,386 वोट मिले हैं।Read More
Feature Post
जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में शादाब मेडिकल के पास से दो जून को चोरी गई बाइक (जेएच03एजी9681) मेदिनीनगर से बरामद की गयी है। बाइक को बेचने की तैयारी थी। इस सिलसिले में बाइक चोरी में शामिल शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सरइडीह के जमालपुर के रहने वाले 19 वर्षीय मंटू कुमार पिता महेन्द्र साव के रूप में हुई है। बाइक चोरी के बाद अनुसंधान किया […]Read More
हिमाचल लोकसभा चुनाव : लगातार तीसरी बार क्लीन स्वीप की
हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। हमीरपुर, मंडी, शिमला और कांगड़ा सीटों में भाजपा काफी आगे चल रही है और कांग्रेस कहीं मुकाबले में भी नहीं है। रूझान बता रहे हैं कि सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त बना ली है और कांग्रेस उम्मीदवार मुकाबले में नहीं हैं। हॉट सीटों मंडी और हमीरपुर सीटों पर सबकी निगाहें लगी हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक मंडी में भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत […]Read More
उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों में शुमार अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के पक्ष में जनता की हवा चली है। इस सीट पर कांग्रेस की रणनीति छह से अधिक घंटों की मतगणना के बाद उनकी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भारी अंतर से पीछे हैं। लगातार बढ़त को देखते हुए प्रियंका वाड्रा ने पार्टी प्रत्याशी के लिए […]Read More
जांजगीर लोकसभा 2024 : पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया 50 हजार
जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हो गई है। जांजगीर में 18 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 7 मई को हुई थी। इसमें मुख्य मुकाबला भाजपा से कमलेश जांगड़े और कांग्रेस से शिवकुमार डहरिया के बीच है।भाजपा की कमलेश जांगड़े को अब तक 4 लाख 95 हजार वोट मिल गए हैं। वहीं पूर्व मंत्री डहरिया को 3 लाख 59 हजार वोट मिले हैं। डहरिया अब भी करीब 50 हजार वोट से पीछे हैं।Read More






