October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रियंका वाड्रा का संदेश, किशोरी भैया मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे

 उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों में शुमार अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के पक्ष में जनता की हवा चली है। इस सीट पर कांग्रेस की रणनीति छह से अधिक घंटों की मतगणना के बाद उनकी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भारी अंतर से पीछे हैं। लगातार बढ़त को देखते हुए प्रियंका वाड्रा ने पार्टी प्रत्याशी के लिए संदेश दिया है।

अमेठी में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से सवा लाख से अधिक मतों से पीछे चल रही हैं। इतने भारी मतों से आगे निकलने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के लिए सोशल मीडिया पर संदेश दिया है। उन्होंने लिखा कि किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई। इस संदेश के बाद अमेठी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। वहीं लगातार भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी के पीछे चलने के चलते कार्यकर्ता निराश हैं।

इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा भी मतगणना स्थल पहुंच गए हैं और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी एक लाख से अधिक मतों की बढ़त भाजपा प्रत्याशी से लिए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.