October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छतरपुर से चोरी गई बाइक बेचने से पहले मेदिनीनगर से बरामद, चोर गिरफ्तार

जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में शादाब मेडिकल के पास से दो जून को चोरी गई बाइक (जेएच03एजी9681) मेदिनीनगर से बरामद की गयी है। बाइक को बेचने की तैयारी थी। इस सिलसिले में बाइक चोरी में शामिल शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सरइडीह के जमालपुर के रहने वाले 19 वर्षीय मंटू कुमार पिता महेन्द्र साव के रूप में हुई है।

बाइक चोरी के बाद अनुसंधान किया जा रहा था। इसी क्रम में छतरपुर के एसडीपीओ नौशाद आलम को गुप्त सूचना मिली कि एक लड़का चोरी गयी मोटरसाइकिल डालटनगंज शहर में बेचने की तैयारी में है। ऐसे में चोर को पकड़ने का निर्देश दिया गया। शहर थाना की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को पकड़ा और बाइक बरामद करते हुए छतरपुर एसडीपीओ को सूचित किया। सूचना पर शहर थाना में छतरपुर पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की गयी। चोरी कांड में उसकी संलिप्तता सामने आयी। आरोपी मंटू को गिरफ्तार कर शहर थाना से छतरपुर ले जाया गया एवं न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.