महानगर कोलकाता में बिल्डिंग डिजाइन की मंजूरी में हो रही देरी को लेकर लोगों की ओर से लगातार नाराजगी जाहिर करने के बाद नगर निगम ने बड़ी पहल की है। अब इसके लिए अलग से कानून बनाया जा रहा है जिसके तहत बिल्डिंग प्लान की मंजूरी में अब देरी नहीं होगी। कोलकाता नगर निगम के पूर्व डीजी, मुख्य नगर वास्तुकार और टाउन प्लानर दीपांकर सिंह लंबे समय तक भवन विभाग में जिम्मेदार पदों पर रहे। […]Read More
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले को लेकर कांग्रेस और तृणमूल में तकरार तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया है कि बंगाल के मालदा में तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की उस गाड़ी पर पत्थर फेके जिसमें वह बैठे हुए थे। हालांकि ममता बनर्जी ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। मालदा जिले में ही मौजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी […]Read More
बालुरघाट में मुख्यमंत्री ने किया परीक्षार्थियों का उत्साहवर्द्धन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के दौरे पर हैं। वह बुधवार को मालदह होते हुए मुर्शिदाबाद में एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस बीच मुख्यमंत्री बुधवार सुबह बालुरघाट में टहलने निकलीं। यहां पत्रकारों से रूबरू होने पर उन्होंने माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, मदरसा, उच्च मदरसा सहित विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि माध्यमिक परीक्षा दो फरवरी से शुरू हो रही है। उसके बाद और भी टेस्ट […]Read More
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहली बार मुंह खोला है। मालदा जिले में पदयात्रा के बाद अपने संबोधन में ममता ने कहा कि केवल मालदा में कांग्रेस को हमने (तृणमूल कांग्रेस ने) दो सीटें दी थी लेकिन कांग्रेस और मांग रही थी। मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राहुल गांधी की यात्रा बिहार से एक बार फिर मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल […]Read More
सुप्रसिद्ध गायक और संगीतकार कबीर सुमन को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सोमवार दोपहर तीन बजे के बाद कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। कबीर सुमन के अस्पताल में भर्ती होते ही उनके चहेते चिंतित हो गए। इस बीच, गायक ने फेसबुक पर अपनी शारीरिक स्थिति के बारे में अपडेट पोस्ट किया। फेसबुक पोस्ट […]Read More






