ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उलुबेड़िया में नाबालिग के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार

हावड़ा जिले के उलुबेड़िया में नाबालिग से हुए कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग बुधवार रात में अपने जीजा से मिलने उलुबेड़िया स्टेशन आई थी। आरोप है कि इसके बाद घर जाते समय रेलवे लाइन के किनारे कुछ बदमाशों ने नाबालिग के साथ गैंग रेप किया और उसे वहीं छोड़कर भाग गए। वह बेहोशी की हालत में रेलवे लाइन के किनारे पड़ी रही। तकरीबन घंटे भर बाद नाबालिग को होश आया और वह घर पहुंची और अपनी आपबीती बताई। रात में ही नाबालिग को उलुबेड़िया के शरतचंद्र चटर्जी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जांच शुरू की और एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उधर, इस घटना के बाद गुरुवार सुबह एसआरपी खड़गपुर प्रभारी अधिकारी, हावड़ा ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक और कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है। खड़गपुर रेलवे पुलिस अधीक्षक देबश्री सान्याल ने कहा कि बलात्कार की घटना हुई है। केस शुरू हुआ है। जांच जारी है। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता के चाचा ने कहा कि लड़की अपने जीजा से मिलकर लौट रही थी तभी रेलवे लाइन के बगल एक अंधेरी जगह पर पांच-छह लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया।

उल्लेखनीय है कि गत रविवार को दीघा में एक पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा था। लड़की के प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटने के बाद आरोपितों उसके सामने ही कथित तौर पर लड़की से गैंगरेप किया था। इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *