ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री ने माध्यमिक परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माध्यमिक के परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी है। शुक्रवार से राज्य में माध्यमिक की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। करीब 10 लाख छात्र-छात्राएं इस बार परीक्षा में बैठेंगे। सुबह 10 से परीक्षा शुरू हो चुकी है। परीक्षार्थियों की सुविधाओं के लिए सुबह से ही अतिरीक्त संख्या में सरकारी और गैर सरकारी बसें चलाई गई हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि माध्यमिक के सभी परीक्षार्थियों को ढेर सारी शुभकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक की परीक्षा हर साल दोपहर 12 के बाद होती थी लेकिन इस बार समय दो घंटा पहले कर दिया गया है। इसकी वजह से छात्रों को परेशानी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *