ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री ने यूसीसी पर बने गीत का किया विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में समान नागरिक संहिता पर बने गीत ‘‘आ रहा है यूसीसी’’ का विमोचन किया। इस गीत को भूपेन्द्र बसेड़ा की ओर से लिखा एवं स्वर प्रदान किया गया है। राकेश भट्ट की ओर से संगीतबद्ध किया गया है।

गीत पर बने वीडियो में मुख्य भूमिका ओम तरोनी और ललित जोशी की ओर से निभायी गयी है। इस गीत के माध्यम से यूसीसी के लाभ एवं आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाया गया है। इस गीत को हिन्दी में तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जनता को जागरूक करने और यूसीसी के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत गीत से जुड़ी समस्त टीम को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मौजूद थीं।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *