भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शुक्रवार को कहा है कि भारत की बढ़ती स्वदेशी रक्षा क्षमता ने पहले से ही साझेदारी और निर्यात के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। हल्के लड़ाकू विमान, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर और आकाश मिसाइल सिस्टम और रडार जैसे स्वदेशी एयरोस्पेस प्लेटफॉर्म दुनिया की वायु सेनाओं के लिए विश्वसनीय विकल्प बन गए हैं। इस कार्यक्रम में वायु सेना के दो अधिकारियों की पुस्तकों का विमोचन भी किया […]Read More
Feature Post
दिल्ली आबकारी घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट से संजय सिंह की
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में आज दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। स्पेशल जज एमके नागपाल ने जमानत याचिका खारिज करने का आदेश दिया। कोर्ट ने 12 दिसंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान ईडी ने संजय सिंह की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था संजय सिंह के घर पर दो करोड़ की लेनदेन […]Read More
एयर इंडिया एक्सप्रेस 30 दिसंबर को नई दिल्ली से अयोध्या
एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस 30 दिसंबर को देश की राजधानी नई दिल्ली से अयोध्या के लिए अपनी उद्घाटन उड़ान भरेगी। एयरलाइन की इस रूट पर दैनिक निर्धारित सेवाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी। कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उद्घाटन उड़ान आईएक्स 2789 राजधानी नई दिल्ली से 30 दिसंबर को सुबह 11.00 बजे रवाना होगी, जो 12.20 बजे दिन में अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई […]Read More
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन की रेड लाइन पर एक महिला की हादसे में हुई मृत्यु पर परिजनों को 15 लाख रुपये का मुआवजा देगा। डीएमआरसी ने सोमवार को एक बयान में बताया कि मेट्रो रेलवे (दावा प्रक्रिया) नियम, 2017 के प्रावधानों के अनुसार मृत महिला के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा मृतक के बच्चों को मानवीय सहायता के रूप में 10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि […]Read More
आपराधिक मानहानि मामले में गहलोत ने राऊज एवेन्यू कोर्ट के
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दायर आपराधिक मानहानि के मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट के एडिशनल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की ओर से जारी समन को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। राऊज एवेन्यू कोर्ट के सेशंस कोर्ट ने 13 दिसंबर को एडिशनल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट की ओर से अशोक गहलोत को जारी समन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी। इससे पहले […]Read More






