ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नड्डा करेंगे मोर्चा के अध्यक्षों और नए प्रभारियों के साथ बैठक

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी सात मोर्चों के प्रभारी बदले जाने के बाद अब इनके पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को होने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सभी मोर्चों के अध्यक्षों और प्रभारियों की इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ हर महीने होने वाली राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष ने पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है जबकि पार्टी उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव बंडी संजय कुमार को किसान मोर्चा, तरुण चुग को अनुसूचित जाति मोर्चा, डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल को अनुसूचित जनजाति, विनोद तावड़े को ओबीसी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम को बनाया गया है।

पहले ओबीसी मोर्चा के प्रभारी अरुण सिंह थे। अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी पहले डी पुरुंदेश्वरी के पास थी। एससी मोर्चा की जिम्मेदारी पहले सीटी रवि निभा रहे थे जबकि एसटी मोर्चा के प्रभारी पहले दिलीप सैकिया थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *