राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन ने शुक्रवार को सिहावा भवन सिविल लाईन्स स्थित आदर्श मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यपाल हरिचंदन ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान के बाद राज्यपाल ने सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचाई।Read More
प्रदेश की 70 सीटों पर 958 उम्मीदवारों के लिए 1,63,14,479
छत्तीसगढ़ में प्रदेश की 70 विधानसभा में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान होना है। इसके लिए गुरुवार से मतदान सामग्री का वितरण शुरू हो गया है। रायपुर में सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान दल बीटीआई ग्राउंड, सेजबहार और तिल्दा से अपने-अपने बूथ के लिए बसों से रवाना होंगे। निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश में 70 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। इन 70 सीटों पर कुल 958 उम्मीदवार हैं। इसमें 827 पुरुष, 130 […]Read More
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुआ हंगामा ,भाजपा के चुनाव
बुधवार की देर रात रायपुर में कहीं पैसे बांटने, तो कहीं पोस्टर फाड़ने की बात को लेकर कांग्रेस और भाजपा के लोग भिड़ गए और जमकर मारपीट भी हुई। थाने में घुसकर दोनों ही दलों के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। इधर छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन कार्यालय रायपुर में शिकायत की है। बीती देर रात रायपुर पश्चिम विधानसभा […]Read More
राज्य में प्राप्त कुल 3891 शिकायतों में से 3218 शिकायतों
विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान राज्य में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सी विजिल के माध्यम से शुक्रवार देर शाम तक तक राज्य में प्राप्त कुल 3891 शिकायतों में से 3218 शिकायतों का निराकरण कर लिया गया है और शेष शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। शिकायतों के त्वरित और […]Read More
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, सीतापुर में करेंगे
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां सरगुजा संभाग में बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा में भी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री सिंह दोपहर 12.20 से 1 तक रघुनाथपुर सीतापुर हाई स्कूल ग्राउंड लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। श्री सिंह दोपहर 2 बजे से 2.40 […]Read More






