नैनीताल, 25 जुलाई । जिला मुख्यालय को पंगोट-किलबरी-कुंजाखड़क क्षेत्र से जोड़ने वाले मार्ग पर बुधवार की रात बारापत्थर से आगे हांडी-बांडी के पास कई विशाल पत्थर पहाड़ से सड़क पर गिर गये। इससे इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। पत्थर के गिरने से किसी तरह के जान-माल की हानि नहीं हुई। संयोग रहा कि उस दौरान कोई सड़क से गुजर नहीं रहा है। लोनिवि निर्माण खंड के सहायक अभियंता गोविंद सिंह जनौटी ने बताया […]Read More
इंफाल, 25 जुलाई । मणिपुर में बीते 15 माह से जारी हिंसा के बीच सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है। खासकर भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स सघन अभियान चला रही है। सीमा पार से आकर आपराधिक वारदात को अंजाम देने के पुख्ता सबूतों के बाद सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती क्षेत्र के जंगलों में ‘कंबिंग ऑपरेशन’ शुरू कर दिया है। पूरे सीमावर्ती क्षेत्र को सुरक्षा वालों द्वारा ‘सेनीटाइज’ किया जा रहा है। इन अभियानों […]Read More
देहरादून, 25 जुलाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के जननायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन को नमन करते हुए कहा कि उनका समर्पण और संघर्ष से परिपूर्ण जीवन गाथा सदैव हमें मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में […]Read More
लखनऊ,25 जुलाई । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मेडिकल नीट यूजी-पीजी परीक्षा को समाप्त कर पुरानी व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग की है। मायावती ने एक्स पर लिखा कि आल-इण्डिया नीट-यूजी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर स्वाभाविक तौर पर सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक में यह मामला गर्माया रहा। अब नतीजा चाहे जो भी हो लेकिन लाखों परीक्षार्थियों व उनके परिवार वालों को इसको लेकर हुआ दुःख-दर्द […]Read More
नई दिल्ली, 25 जुलाई । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाले के सीबीआई से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया। केजरीवाल की आज न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने केजरीवाल को सीबीआई के मामले में 12 जुलाई को […]Read More