वाराणसी,31 जुलाई। उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती बुधवार को बरेका इंटर कालेज में मनाई गई। मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर विद्यालय के प्रवक्ता धर्म वीर सिंह ने जयंती कार्यक्रम की शुरूआत की। कक्षा-7 की छात्रा स्नेही वर्मा ने “हिंद साहित्य में महत्वपूर्ण दिन आया” नामक स्वरचित कविता के माध्यम से मुंशी प्रेमचंद को याद किया। कक्षा-11 की छात्राएं राशि पटेल और सौम्या मिश्रा ने मुंशी प्रेमचंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला […]Read More
रांची, 31 जुलाई । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन बुधवार काे सदन में जल संसाधन मंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में जल्दी ही जल संसाधन आयोग का गठन किया जायेगा। आयोग का गठन हो जाने के बाद राज्य में वृहद जलाशय का रोड मैप सरकार की ओर से तैयार किया जायेगा। वृहद जलाशय से केनाल या पाइप लाइन के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाने का काम सरकार करेगी। योजना के […]Read More
जगदलपुर, 31 जुलाई बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें से नक्सलियों के आतंक से त्रस्त हाेकर जम्मू कश्मीर के कश्मीरी पंडितों की तरह ही सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 103 गांव के 2389 परिवार के कुल 10489 व्यक्ति आंतरिक रूप से विस्थापन की श्रेणी में हैं, जिन्होंने अपना मूल निवास त्याग दिया है। इनमें सबसे अधिक संख्या सुकमा जिले के लोगों की है। सुकमा के 85 गांव के 2229 परिवार से ताल्लुक रखने वाले 9772 […]Read More
जयपुर, 31 जुलाई । सावन कृष्ण पक्ष की एकादशी बुधवार को गजकेसरी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र के शुभ संयोग में कामिका एकादशी के रूप में मनाई गई। श्रद्धालुओं ने श्री हरि भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया। वहीं आराध्य गोविंददेवजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष झांकी के दर्शन हुए। इसके अलावा महिलाएं व्रत रख तुलसी पूजन किया। दिन भर निराहार रखकर श्रद्धालु शाम को सागारी भोजन ग्रहण किया। कामिका एकादशी […]Read More
करैरा, 31 जुलाई। शिवपुरी जिले के अमोला थानांतर्गत आने वाले ग्राम जयनगर में एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से कक्षा 9 वीं में पढ़ने वाली किशोरी बालिका मुस्कान पुत्री साहब सिंह लोधी की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के पिता ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक गलत इंजेक्शन व ड्रिप लगाने से मौत होने का आरोप लगाया है। इस मामले में अब पुलिस जांच में जुटी हुई है। दरअसल, जयनगर […]Read More