अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या में दलपत सागर में 21 जनवरी को दीपोत्सव के आयोजन हेतु तैयारी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर विजय दयाराम ने शहर के समाज सेवी संस्था, सर्व समाज प्रमुखों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से आज चर्चा की। सभी समाजों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने आयोजन के संबंध में विचार रखे। इस दीपोत्सव में लगभग दो लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किया जाएगा। […]Read More
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरि महाराज ने मंगलवार को कहा कि भगवान श्रीराम की भक्ति से ही विश्व का मंगल होगा। उन्होंने कहा कि हमें तो देखकर एक तरफ आश्चर्य भी होता है, समाधान भी होता है और प्रसन्नता तो है भी कि लोगों में रामभक्ति का एक ज्वार उमड़ कर आया है। राम की भक्ति सदगुणों की आराधना है। राम समस्त सदगुणों के सगुण साकार विग्रह हैं। इसलिए उनको […]Read More
राम मंदिर आंदोलन में लाठियां खाकर गिरफ्तारी देने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यवीर गुप्ता का कहना है कि उन्होंने जय श्री राम कहने पर लाठियां खाई, आंदोलन किया, जेल गए लेकिन आज खुशी है कि मुझ जैसे रामभक्तों की मेहनत रंग लाई और अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर बन कर तैयार हो गया है। इसी दिन का हम सभी को बेसब्री से इंतजार था। जनपद के मोहल्ला टीला निवासी सत्यवीर गुप्ता का कहना है […]Read More
पूरी दुनिया में प्रवासी पक्षियों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। इससे पक्षी प्रेमियों की चिंता और निराशा दोनों बढ़ने लगी है। जलपाईगुड़ी क्षेत्र प्रवासी पक्षियों का पसंदीदा ठिकाना रहा है। यहां की रहने वाली मौसमी दत्त पर्यावरण कार्यकर्ता और पक्षी प्रेमी हैं। “हिन्दुस्थान समाचार” से विशेष बातचीत में वह कहती हैं, ”मैं पहली बार 2004-05 में तीस्ता नदी पर बने बांध के पानी में आने वाले प्रवासी पक्षियों को देखने गई थी। यहां […]Read More
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निमंत्रण पर दक्षिण अफ्रीका की सत्ताधारी पार्टी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दिल्ली पहुंचा। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के तहत मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल और भाजपा नेता संबंधित दलों की विचारधारा और कार्यप्रणाली पर जानकारी का आदान-प्रदान करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में फिकिले मबालुला (एएनसी के महासचिव), एल्विन बोट्स […]Read More