• June 22, 2026

उत्तर प्रदेश की चर्चित 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति मामले को लेकर योगी सरकार ने चयन सूची को रिवाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की चर्चित 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति मामले को लेकर योगी सरकार ने चयन सूची को रिवाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन स्तर से जारी निर्देशों के अनुसार संशोधित चयन सूची तैयार की जाएगी और नई कटऑफ में आने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारियों को चयन सूची पुनरीक्षित करने और पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले से लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों के पालन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामले में न्यायालय के आदेशों और शासन स्तर पर हुई समीक्षा के बाद अब चयन सूची में संशोधन का निर्णय लिया गया है। नई चयन सूची जारी होने के बाद कटऑफ के दायरे में आने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर नियुक्ति संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। सरकार के इस कदम को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और आरक्षण नियमों के अनुपालन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, संशोधित चयन सूची जारी होने की तिथि और नियुक्तियों की समय-सीमा को लेकर अभी विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाना बाकी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *