बांग्लादेश के जलपथ परिवहन और जहाजरानी राज्य मंत्री खालिद महमूद चौधरी ने कहा है कि जिस तरह भारत और बांग्लादेश के बीच मजबूत रिश्ते हैं, ऐसे में दोनों देशों के बीच समुद्र तटीय पर्यटन की संभावनाएं सबसे अधिक हैं। हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा, “पर्यटन के क्षेत्र में द्विपक्षीय भागीदारी लोगों के आपसी संबंधों में बड़ी भूमिका निभाएगी। इसे हमने भारत की गंगा लग्जरी क्रूज सर्विस के जरिए पहले भी देखा है। […]Read More
ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच ने छतरपुर बाजार में हुई युवा व्यवसायी शुभम गुप्ता की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की है। साथ ही हत्यारोपितों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने, व्यवसाइयों की सुरक्षा और पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग सरकार और प्रशासन से की है। मंच के संयोजक रामदास साहू, ब्रह्मदेव प्रसाद एवं विनोद कुमार शुक्रवार को रेडमा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। मंच के संयोजक व्यवसायी […]Read More
अयोध्या स्थित तुलसी उद्यान में शुक्रवार को राष्ट्रधर्म मासिक पत्रिका के श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा विशेष अंक विमोचन हुआ। इसे प्रभु श्रीराम को समर्पित किया गया। कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पत्रिका के संपादक ओमप्रकाश पाण्डेय ने रखी। उन्होंने कहा कि श्रीराम का व्यक्तित्व बहुत वृहद है। उसे शब्दों में नहीं समेटा जा सकता है, लेकिन इस पत्रिका में हमने भगवन्न श्रीराम के व्यक्तित्व को पठनीय बनाने का प्रयास किया है। बहुत सारी ऐसी विभूतियों का भी […]Read More
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य से भी मुलाकात की। पद्म पुरस्कार से सम्मानित श्रीरामभद्राचार्य के 75वें जन्मदिवस पर अयोध्या के काशीराम कॉलोनी के पास अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 14 जनवरी से शुरू हुआ है, जो 22 जनवरी तक निरंतर चलेगा। आयोजन के छठवें दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां पहुंचे। आयोजन स्थल पर चल रही 1008 कुंडीय हनुमन महायज्ञ […]Read More
उत्तरकाशी के डुंडा में सड़क पर पैदल चल रही एक लड़की को डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस ने डंपर के चालक सोहनलाल पुत्र सबरिया लाल निवासी ग्राम सिरकोट को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात को डुंडा के सैणी गांव के निकट बाल विकास केन्द्र के पास डंपर ने सड़क पर पैदल चल रही सैणी गांव निवासी सुजाता […]Read More