राष्ट्रीय राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके में देररात झुग्गी बस्ती में आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग की 15 गाड़ियां पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस दौरान लगभग 130 झुग्गियां राख हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार रात […]Read More
आम आदमी पार्टी संस्थापक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष इस बार भी पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को गैरकानूनी करार दिया है। दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी के सामने आज पेश होना था। ईडी ने केजरीवाल को 17 फरवरी को छठा समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। यह समन कोर्ट के दखल के बाद जारी हुआ था। इससे पहले […]Read More
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी देश के राजनीतिक परिदृश्य से नाखुश हैं। आठ फरवरी के आम चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ हो रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच सिंध में चुनावी जीत का जश्न मनाते हुए बिलावल ने कल (रविवार) थट्टा में यौम-ए-तशाकुर रैली में अपनी नाखुशी का खुला इजहार किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ”लोकतंत्र या महासंघ खतरे में पड़ेगा तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।” जिओ न्यूज के अनुसार, यौम-ए-तशाकुर […]Read More
जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कन्छेदवा रोड में पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर आर्म्स के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हरसिद्धि के ही मुसहरी गांव से चरस के साथ दो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अपराधी पहाड़पुर थाना क्षेत्र का नन्दू कुमार और अनिल कुमार , हरसिद्धि का अजय और प्रेमीलाल मांझी पश्चिम चंपारण बांनूछापर का निखिल कुमार है। इनके पास से एक देसी कट्टा,एक जिंदा कारतूस,1 किलोग्राम चरस, […]Read More
पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर आज (सोमवार) लापता बलूच छात्रों के मामले में इस्लामाबाद हाई कोर्ट के समक्ष पेश होंगे। इससे पहले न्यायमूर्ति मोहसिन अख्तर कयानी ने चार पन्नों का लिखित आदेश जारी कर काकर, रक्षा और आंतरिक मंत्रियों के साथ-साथ संबंधित मंत्रालयों के सचिवों को तलब किया था। सभी को सुबह 10 बजे अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। जिओ न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, हाई कोर्ट ने 13 […]Read More