ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर मिला यात्री का शव, जेब से निकला मालदा से नई दिल्ली का टिकट

मीरजापुर, 19 जून (हि.स.)। मीरजापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर आरएमएस कार्यालय के पीछे स्वचालित सीढ़ी के पास सोमवार की रात एक यात्री का शव जमीन पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। स्टेशन मास्टर की ओर से मिली मेमो पर आरपीएफ के अलावा जीआरपी एसआई रमेश सिंह व रेलवे चिकित्सा प्रभारी डा. वीके सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। चिकित्सा प्रभारी ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से 11 जून 2023 का मालदा से नई दिल्ली का टिकट मिला है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी के कारण यात्री लू का शिकार हो गया होगा। वह किसी ट्रेन से पानी पीने के लिए उतरा होगा और उसकी मौत हो गई होगी। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष हैऔर वह सिर्फ काले रंग का पैंट पहना था। उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक का शव पहचान कराने के लिए 72 घंटे के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *