ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रवेश दिलाने के नाम पर छात्र से 45,500 की ठगी, आरोपित गिरफ्तार

मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र स्थित निजी विश्वविद्यालय के बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश दिलाने के नाम पर एक छात्र से 45500 रुपये ठगने के आरोपितों को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

थाना पाकबड़ा प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद संभल के गांव भारतल मढापुर निवासी छात्र ऋषभ चौधरी ने की तहरीर के आधार पर रविवार को धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज कराया था। जिसमें पीड़ित छात्र ऋषभ ने बताया था कि दिल्ली रोड पाकबड़ा के निजी विवि में बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन कराने का झांसा देकर उसके गांव के ही रोहित पाल और तुषार पाल ने 45,500 रुपये रुपये ले लिए थे। उसने बताया कि एडमिशन न होने पर जब उसने आरोपित रोहित पाल और तुषार पाल से रकम वापस मांगी तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी थी।

पाकबड़ा एसएचओ ने बताया कि सोमवार शाम को थाना पाकबड़ा की पुलिस टीम ने संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव भरतौल निवासी आरोपित रोहित पाल और तुषार पाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तार रोहित के पास से ₹19,500/- और तुषार के पास से ₹20,500/- रुपये बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपितों ने कबूला कि उनका तीसरा साथी पाकबड़ा के गांव गुरैठा रोड निवासी रिजवान है, जो साइबर कैफे चलाता है। दोनों आरोपित रिजवान की मदद से ही ठगी करने के लिए फर्जी एडमिशन पत्र, शुल्क की रसीद आदि तैयार किए थे। तीनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजबनाने, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपित रिजवान की तलाश जारी है जल्दी उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *