ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फिल्म आदि पुरुष सनातन हिन्दू संस्कृति का अपमान

आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार अध्यक्ष अनिल सती ने फिल्म आदि पुरुष को सनातन हिन्दू संस्कृति के खिलाफ बताते हुए उत्तराखंड सरकार से फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

अनिल सती ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता सीता और बजरंगबली हनुमान हमारे आदर्श हैं और उनके चरित्र के साथ घटिया संवाद जोड़कर करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के साथ कुठाराघात करने का काम फिल्म के निर्माता और लेखक ने किया है। इस फिल्म को देखने आने वाली पीढि़यों पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फिल्म में कई ऐसे डायलॉग और वेशभूषा का इस्तेमाल किया गया है जो रामायण के चरित्रों का अपमान करते हैं। हैरानी की बात है कि हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद की चादर ओढ़ने वाली भाजपा फिल्म पर मौन क्यों है। उत्तराखंड ऋषि-मुनियों देवी देवताओं की तपोभूमि है अपनी संस्कृति के लिए जानी जाती है। जब नेपाल सरकार फिल्म को प्रतिबंधित कर सकती है तो भारत में यह फिल्म क्यों दिखाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *