ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल सपा उम्मीदवार से आगे

 लोकसभा चुनाव की मतगणना में मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल लगातार बढ़त बनाते जा रहे हैं। वे सपा उम्मीदवार सुनीता वर्मा से 9277 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अभी तक हुई मतगणना के अनुसार मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अभी तक 540310 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि सपा उम्मीदवार सुनीता वर्मा को 531033 वोट हासिल कर पाई है। बसपा उम्मीदवार देवव्रत त्यागी 85866 वोट लेकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार की बढ़त से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। मतगणना का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *