ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बागेश्वर उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा: हेमंत द्विवेदी

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास की जीत सुनिश्चित है। सीट पर भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई भी उम्मीदवार तक चुनाव लड़ाने के लिए नहीं था, इसीलिए बाहर के उम्मीदवार को कांग्रेस ने टिकट दिया। क्षेत्र की जनता और नेता बाहरी उम्मीदवार को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

शुक्रवार को मीडिया को जारी एक बयान में प्रदेश प्रवक्ता द्विवेदी ने कहा कि चुनाव में क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश के सभी जगह पर किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित है। बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए मुख्यमंत्री धामी के उठाए कदम काफी प्रभावशाली हैं। उनका असर धीरे-धीरे हर क्षेत्र में दिख रहा है। चाहे वह यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात कहें या आने वाले महीने में होने वाली इंवेस्टर समिट की। प्रदेश के युवा नकल विरोधी कानून के आने से बेहद खुश हैं। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चल रही सरकार और उनके कार्य को जनता की सराहना मिल रही है। ऐसे में बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस काफी कमजोर नजर आ रही है। 5 सितंबर को बागेश्वर की जनता भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास के समर्थन में बंपर वोटिंग करेगी। क्षेत्र की जनता उनको उपचुनाव जीताकर स्व. चंदन नाम दास को श्रद्धांजलि देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *