ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार के मुजफ्फरपुर में फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से 38 लाख की लूट

बिहार में मुजफ्फरपुर शहर के अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से बीती रात एक बजे 38 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गयाहै। लुटेरों ने सीसीटीवी और डीवीआर को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार के निर्देश पर कंपनी के कुछ कर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस की टीम सभी से घटनाक्रम कम अलग-अलग जानकारी लेगी। इस बाबत एसपी टाउन अवधेश दीक्षित ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से देर रात बदमाशों ने 38 लाख रुपये की लूट की है। पुलिस की टीम सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। जल्द ही पूरे कांड का खुलासा किया जाएगा।

अवधेश दीक्षित ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट की गई है। अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। कुछ कर्मियों को रोक कर रखा गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। एसीपी ने बताया कि घटना बुधवार देर रात करीब साढ़े बारह से एक बजे के बीच की है। बताया गया कि देर रात कार्यालय में छह कर्मी थे। वह पैसे का मिलान कर रहे थे। इस बीच हथियार से लैस दो बदमाश आए और सभी कर्मियों को कब्जे में लेकर लूटपाट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *