ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का महामंत्र, कहा- विकसित भारत संकल्प यात्रा पर जाएं सभी सांसद

तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी भाजपा सांसदों को संबोधित करते हुए उन्हें विकसित भारत संकल्प यात्रा पर जाने को कहा। उन्होंने अपने संबोधन में पांच राज्यों में भाजपा के चुनावी प्रदर्शन पर बात की। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा ने बहुमत के साथ सरकार बनाई और तेलंगाना व मिजोरम में भाजपा का संख्याबल बढ़ा है।

बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जानकारी दी कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में मिचौंग तूफान से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त किया गई। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीन राज्यों में जीत के साथ मिजोरम और तेलंगाना में भी भाजपा का संख्याबल बढ़ा है। भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि भाजपा ने तीन राज्यों में जीत हासिल की। अब सभी सांसद 22 दिसंबर से 25 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लें और केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *