October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रेलवे में मदद मांगने वालों से रहे सावधान, चोर गैंग के चंगुल में फंस सकते हैं आप

हम सभी ट्रेन का सफर कभी न कभी जरूर करते हैं लेकिन क्या आपको पता है की ट्रेन के सफर में किस तरह की सावधानी रखने की जरूरत है। ट्रेन सफर के दौरान किसी की मदद करने की अगर आप सोच रहे है तो सावधान हो जाएं। हो सकता है आप चोर गैंग के झांसे में फंस रहे हो।

कानपुर जीआरपी ने दो ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है जो चोरी भी ट्रेन से करते थे और चोरी का माल भी ट्रेन में बेच देते थे। शीबू और दीपू चौहान नाम के यह चोर अलग तरह से चोरी करते थे। इनका मुख्य टारगेट तब होता था जब ट्रेन स्टेशन के आउटर पर आती थी। उस समय यह माल चोरी करके ट्रेन के धीमे होते ही उतर कर फरार हो जाते थे। दुबला पतला शरीर होने के कारण इनको चोरी करने में आसानी होती थी।

सीओ जीआरपी संजीव कुमार ने शनिवार को बताया कि यह लोग चोरी के माल के यह चोर ट्रेन या रेलवे स्टेशन के आस पास अपनी झूठी मजबूरी बता कर बेच देते थे। कभी यह अपनी गरीबी का झूठा बहाना बनाते थे तो कभी घरवालों की झूठी बीमारी का। चोरी के आई फोन, सैमसंग जैसे महंगे मोबाइल और सोने के झुमके देखकर लोग इनके झांसे में आ जाते थे और सामान खरीद लेते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.