October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का शुभारंभ 10 जुलाई को

बलौदाबाजार, 9 जुलाई । छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्यालय का विधिवत शुभारंभ 10 जुलाई शाम 5 बजे करेंगे। श्री चौरड़िया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश बिहारी घोरे एवं कलेक्टर दीपक सोनी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की रजिस्ट्रार हिमांशु जैन भी उपस्थित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.