ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Assembly Election Result 2023 : त्रिपुरा में खिला कमल, नगालैंड में बना इतिहास, मेघालय में NPP बनी सबसे बड़ी पार्टी

नेशनल डेस्क :  पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। रुझान के अनुसार त्रिपुरा और नगालैंड में नतीजे साफ़ हो गए है। इसके साथ ही त्रिपुरा में भाजपा तो नगालैंड में एनडीपीपी (भाजपा गठबंधन) की सत्ता में वापसी हुई हैं। वहीं मेघालय में त्रिशंकु सरकार बनी है। इसके साथ ही आपको बता दें कि, त्रिपुरा में 16 फरवरी को तो नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव हुए थे।

ये भी पढ़े :- हाथरस मामले में कोर्ट का चौंका देने वाला फैसला, चार में से तीन आरोपी बरी, एक पर सुनवाई जारी

अगरतला में बीजेपी कार्यालय में जश्न शुरू

अगरतला में भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है, क्योंकि पार्टी ने राज्य की कुल 60 सीटों में से 15 पर जीत दर्ज की है और 18 पर आगे चल रही है। सीएम माणिक साहा, पूर्व सीएम और पार्टी सांसद बिप्लब देब और पार्टी नेता संबित पात्रा समारोह में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *