October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने जीत के साथ की शुरुआत, यमन को 3-0 से हराया

साथियान ज्ञानसेकरन, अचंता शरथ कमल और हरमीत देसाई की भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने यमन को 3-0 से हराकर अपने एशियाई खेलों के अभियान की जोरदार शुरुआत की।

जीएसपी जिम्नेजियम टेबल 7 पर खेलते हुए, भारत ने अपने अभियान के शुरुआती मैच में यमन को ध्वस्त कर दिया।

साथियान ने मुकाबले के पहले मैच में यमन के अली उमर अहमद को केवल 13 मिनट में 11-3,11-2,11-6 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

मुकाबले के दूसरे मैच में शरथ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यमन के इब्राहिम अब्दुलहकीम मोहम्मद गुब्रान को केवल 17 मिनट में 11-3, 11-4, 11-6 से हराया और भारत की बढ़त 2-0 कर दी।

इसके बाद तीसरे मुकाबले में हरमीत देसाई ने मगद अहमद अली अल्धुभानी को केवल 6 मिनट में ही 11-1, 11-1, 11-7 से हराकर भारत को 3-0 से जीत दिला दी। आज बाद में भारतीय महिला टीम सिंगापुर से भिड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.