October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत की झोली में पांच पदक, तीन रजत और दो कांस्य

चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत हुई है। रविवार को भारत की झोली में एक के बाद एक पदक आए हैं। सुबह दो पदक जीतने के बाद तीन और पदक भारत की झोली में आए हैं।

भारत के लिए तीसरा पदक पुरुषों के कॉक्सलेस पेयर इवेंट में आया। भारतीय जोड़ी लेख राम और बाबू लाल यादव ने कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने 6:50:41 के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद पुरुष कॉक्स 8 इवेंट से भारत के लिए एक और पदक आया। नीरज, नरेश कलवानिया, नीतिश कुमार, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार, आशीष और धनंजय उत्तम पांडे की भारतीय टीम ने 05:43.01 के समय के साथ दूसरे नंबर पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

भारत के लिए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में शूटर रमिता ने एक और पदक दिलाया। रमिता ने 10 मीटर एयर राइफल में भारत को कांस्य पदक दिलाया है।

इससे पहले सुबह मेहुली घोष, रमिता और आशी चौकसे की भारतीय महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने एशियाई खेलों में देश के लिए पहला पदक जीता। व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन राउंड में महिला तिकड़ी ने कुल 1886.0 का स्कोर बनाकर रजत पदक जीता। इसके बाद रोइंग में भारत के अर्जुन लाल और अरविंद सिंह की जोड़ी ने पुरुषों की लाइट वेट डबल स्कल्स में 6:28:18 समय के साथ रजत पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.