ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिक्किम में फंसे पर्यटकाें को सेना ने सुरक्षित निकाला

सिक्किम में आई अचानक बाढ़ के बाद स्थिति में सुधार होने लगा है। सेना ने सिक्किम में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम पूरा कर लिया है। अब सेना स्थानीय लोगों के साथ मजदूरों को निकालने के काम में जुटी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक सिक्किम में आई बाढ़ की वजह से अभी तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। 14 दिन बाद भी 76 लोग अभी लापता हैं। इनकी तलाश में सेना जुटी हुई है।

सिक्किम में भारतीय वायुसेना का राहत अभियान लगातार जारी है। आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने और राज्य सरकार का सहयोग करने के लिए भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के चीता, चिनूक, एमआई-17 1वी और एमआई-17 वी 5 हेलीकॉप्टर लगातार उड़ान भर रहे हैं।

अब तक भारतीय वायुसेना ने 262 उड़ानें भरी हैं, जिसके परिणामस्वरूप 2002 नागरिकों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 1,32,805 किलोग्राम से अधिक राहत सामग्री पहुंचाई गई है। इस सप्ताह राजमार्ग संख्या 10 को छोटे वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोला जा सकता है। इसके लिए मार्ग की सफाई भी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *