ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने भगवान बदरी-केदार के दर्शन किये

थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने रविवार को सपरिवार भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन किये। उनके साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी दर्शन को पहुंचे। थल सेनाध्यक्ष ने यात्रियों के बीच ही दर्शन किये। इस दौरान किसी भी तरह यात्रियों को दर्शन करने से नहीं रोका गया।

थल सेनाध्यक्ष रविवार सुबह साढ़े आठ बजे बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे। यहां बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने उनकी अगवानी की। थल सेनाध्यक्ष ने परिवार संग मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे थल सेना अध्यक्ष केदारनाथ से हैलीकॉप्टर के माध्यम से बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये और सपरिवार विशेष पूजा में शामिल हुए। इसके पश्चात थल सेना अध्यक्ष बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से मिले तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद ग्रहण किया।

इससे पहले बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। बदरीनाथ धाम में दर्शन के पश्चात थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे गढ़वाल स्काउट कैंप माणा की ओर रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *