ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सोनीपत : बेटे की पिटाई से घायल मां की मौत, आरोपित गिरफ्तार

सोनीपत के गांव रसूलपुर में युवक ने 27 अक्टूबर की रात अपने माता-पिता को डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेटे की पिटाई से घायल मां की शनिवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित बेटा को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव रसूलपुर निवासी प्रकाश ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनके बेटे सुभाष की पत्नी अपने पीहर गई थी। 27 अक्तूबर की रात एक बजे उनके बेटा सुभाष ने घर में अपनी मां रोशनी और उसके साथ झगड़ा किया। इस दौरान उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन बेटे सुभाष ने उन दोनों पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर उनका भतीजा रणधीर आ गया। रात को ही भतीजा घायल रोशनी को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा लेकिन डॉक्टर ने रोशनी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। लेकिन भतीजा उन्हें लेकर पीजीआई न ले जाकर पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां पर उपचार के दौरान शनिवार की देर रात रोशनी की मौत हो गई।

मुरथल थाना पुलिस ने पानीपत पुलिस के सहयोग से रोशनी के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने प्रकाश के बयान पर सुभाष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शनिवार रात को आरोपित सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है।

मुरथल थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि गांव रसूलपुर की बुजुर्ग महिला की पानीपत में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के पति ने अपने बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *