ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

समावेशी विकास को बढ़ावा देने वाली और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली सरकार चुनें: अनुराग ठाकुर

छत्तीसगढ़ के पहले चरण और मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान किया जा रहा है। इस बीच केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मतदाताओं से समावेशी विकास को बढ़ावा देने वाली सरकार के चयन का आह्वान किया है।

मंगलवार को ट्वीट कर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज लोकतंत्र का उत्सव मना रहा है। छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि अपने और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए, भ्रष्टाचार और घोटालों से अपने प्रदेश को मुक्त करने के लिए, समावेशी विकास को बढ़ावा देने वाली और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली सरकार चुनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *