October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हत्या के मामले में आरोपित गिरफ्तार

बाहरी उत्तरी जिले के अलीपुर में किराएदार ने दुकान मालिक की हत्या इसलिए कर दी कि उसे रोज-रोज दुकान का किराया न देना पड़े। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपित और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को हत्या का सुराग मिल पाया। पुलिस ने वारदात में प्रयोग किया गया ऑटो रिक्शा और गमछा भी आरोपितों के पास से बरामद कर लिया है।

नौ सितंबर को अलीपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि मुखमेलपुर इलाके में नाले के अंदर एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने लोगों से शव की पहचान कराई गई। मृतक की पहचान हरदोई निवासी अजय कुमार के रूप में हुई। पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने इलाके में लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें पुलिस को आरोपितों का सुराग मिला। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनकी पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी मोहम्मद इरशाद और मोतिहारी के दिनेश के रूप में हुई है।

मृतक अजय का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पान बीड़ी का एक खोखा है। जिसे मोहम्मद इरशाद ने किराए पर लिया हुआ था। मृतक रोज उससे किराया मांगता था, जिस वजह से इरशाद नाराज था। इरशाद और दिनेश दोनों ने ऑटो रिक्शा में गमछे से अजय का गला दबा दिया और हत्या के बाद शव को मुखमेलपुर नाले में फेंक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.