ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आकाश, ईशा और अनंत की आरआईएल निदेशक मंडल में नियुक्ति को मंजूरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के निदेशक मंडल में आकाश, ईशा और अनंत अंबानी की नियुक्ति को शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी है। इन तीनों को ग़ैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि शेयरधारकों ने कंपनी के निदेशक मंडल में आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी की नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी। 32 वर्षीय जुड़वां ईशा और आकाश अंबानी को रिलायंस के बोर्ड में नियुक्त होने के लिए 98 फीसदी से अधिक वोट मिले, जबकि 28 वर्षीय अनंत को 92.75 फीसदी वोट मिले हैं।

बयान में कहा गया है कि निदेशक मंडल ने नीता अंबानी का बोर्ड से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन के तौर पर नीता अंबानी बतौर स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में आरआईएल बोर्ड की बैठकों में भाग लेंगी। गौरतलब है कि अब तक ईशा, आकाश और अनंत अंबानी केवल ऑपरेटिंग बिजनेस स्तर पर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *