ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रदेश कांग्रेस ने मनाया अगस्त क्रांति शहीद दिवस

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को कांग्रेस भवन रांची में अगस्त क्रांति शहीद दिवस मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने वीर शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नौ अगस्त के दिन ही नारा दिया गया था कि अंग्रेजों भारत छोड़ो। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने सभी शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज देश में जिस तरह से हालात बने हैं, ऐसे में देश की आजादी को बचाए रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज हम लोग संकल्प लेते हैं कि जो हम लोगों ने संविधान दिया है उसे बचाए रखेंगे।

इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीतराज, उज्जवल तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *