ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में ‘सेक्रेड गेम्स’ की एक्ट्रेस कुब्रा सैत की एंट्री?

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ में एक से बढ़कर एक दमदार कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस के बारे में भी जानकारी सामने आई है। आपको नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हिट वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ और इसकी कुक्कू यानी एक्ट्रेस कुब्रा सैत तो याद ही होंगी। अब कहा जा रहा है कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में कुब्रा की भी एंट्री हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में शूर्पणखा का किरदार निभाने के लिए ऑडिशन दिया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनेंगी। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कुब्रा सैत एक टीवी होस्ट और मॉडल हैं। उन्होंने ‘सुल्तान, रेडी और सिटी ऑफ लाइफ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि, उन्हें नेटफ्लिक्स सीरीज़ सेक्रेड गेम्स के लिए जाना जाता है। इस शो में उन्होंने कुक्कू का किरदार निभाया था। वह 2024 में फिल्म देवा में नजर आएंगी।

बॉबी देओल को फिल्म में कुंभ करण का रोल ऑफर किया गया था। हालांकि, उन्होंने इस रिपोर्ट का खंडन किया है। वह साउथ फिल्म ‘कुंगवा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें सूर्या भी हैं। इसके साथ ही उनके पास शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज ‘स्टारडम’ है।

किसे क्या भूमिका मिली

फिल्म रामायण में रणबीर कपूर ‘राम’ का किरदार निभाएंगे। साई पल्लवी को ‘सीता माता’ का रोल मिला है। सनी देओल ‘हनुमान’ की भूमिका निभाएंगे जबकि लारा दत्ता राजा दशरथ की तीसरी पत्नी ‘कैकेयी’ की भूमिका निभाएंगी। ‘रावण’ की भूमिका में साउथ सुपरस्टार यश नजर आएंगे। हालांकि, इसके लिए हमें मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *