ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चंपत राय ने परखी तैयारी, बारीकी से जांच कर दिया आवश्यक निर्देश

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय बुधवार की दोपहर अचानक अयोध्या में कार्य प्रगति परखने के लिए धमक पड़े। बारीकी से जांच करने के बाद उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिया।

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के मूल गर्भगृह में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। ऐसे में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कोई कमी न रह जाए, इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय खुद भी नजर बनाए रखे हैं।

उन्होंने कार्य प्रगति का जायजा लेने के लिए बुधवार दोपहर को अयोध्या के कारसेवकपुरम का दौरा किया। कुछ दूर पैदल चलकर देखा और बारीकियां परखी। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव के साथ कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *