ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

चकेरी थाने की पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले के आरोपित को 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। यह जानकारी गुरुवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सिद्धार्थनगर जनपद के सराहा थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी मुकेश गुप्त पुत्र सुरजीत है। पीड़ित बच्ची के परिवार की तहरीर पर इस संबंध में चकेरी थाने मुकदमा दर्ज करके पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर चकेरी थाना के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे एवं उनकी टीम ने गुरुवार को सनिगवां क्षेत्र में स्थित बाबा होटल के पास से मुकेश गुप्ता को गिरफ्तार किया और वैधानिक कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *