ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ऑनलाइन टिकट बुकिंग ऐप अभीबस की उप्र रोडवेज से साझेदारी

ऑनलाइन बस टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ‘अभीबस’ ने देश के सबसे बड़े सार्वजनिक सड़क परिवहन निगम उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के साथ साझेदारी की है। देश में कॉर्पोरेशन की 12,400 से ज्यादा बसें चलती हैं। यह जानकारी अभीबस के चीफ कमर्शियल अफसर शशांक कूना ने दी।

उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से दैनिक 16 लाख यात्रियों को सीधे फायदा होगा। यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करवा कर अपनी सीट का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही किसी भी समय अपनी बस की लोकेशन का पता लगा सकते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में विभिन्न जगहों और पड़ोसी राज्यों में जाने वाली बसों में टिकटों की बुकिंग पर विशेष छूट हासिल कर सकते हैं। लोग यूपीएसआरटीसी की बसों में टिकटों की बुकिंग कराने पर अधिकतम 500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

शशांक कूना का कहना है कि इस साझेदारी से कंपनी को उत्तर प्रदेश में अपनी पहुंच और मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी। अभीबस के लिए उत्तर प्रदेश प्रमुख मार्केट है। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के जनरल मैनेजर (आईटी) यजुवेंद्र कुमार ने कहा है कि हम सुनिश्चित करेंगे कि वैकल्पिक ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से यात्रियों को बेहतरीन अनुभव मिले। यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा के लिए अभीबस प्रमुख ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *