• June 23, 2026

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, एक दिन में 10,000 रुपये तक टूटी दरें; जानें ताजा रेट्स

नई दिल्ली: घरेलू कमोडिटी मार्केट में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले जहां सोमवार को कीमतों में तेजी देखने को मिली थी, वहीं आज सुबह से ही बाजार में जोरदार बिकवाली का दबाव दिखा और कुछ ही घंटों में सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट आ गई। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। MCX पर दोपहर तक सोना करीब 2,000 रुपये तक टूट गया, जबकि चांदी में करीब 8,000 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर करीब 12:10 बजे गोल्ड 1,920 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,198 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी 3.43% या 7,910 रुपये की गिरावट के साथ 2,26,400 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास रही।

प्रमुख शहरों में सोने के रेट

देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में गिरावट का असर देखा गया।
नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,530 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,34,319 रुपये और 18 कैरेट 1,09,898 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,46,950 रुपये, 22 कैरेट 1,34,704 रुपये और 18 कैरेट 1,10,213 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जयपुर, पटना और कानपुर में भी सोने के दाम लगभग समान स्तर पर रहे, जहां 24 कैरेट सोना 1,46,940 रुपये से 1,47,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता दिखा। वहीं 22 कैरेट सोना 1,34,695 रुपये से 1,34,796 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,10,205 रुपये से 1,10,288 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रहा।

चांदी के दामों में भी गिरावट

चांदी की कीमतों में भी अलग-अलग शहरों में मामूली अंतर के साथ गिरावट देखी गई। नई दिल्ली में चांदी 2,28,680 रुपये प्रति किलो, मुंबई में 2,29,430 रुपये, पटना में 2,28,490 रुपये, जयपुर में 2,28,580 रुपये और कानपुर में 2,28,670 रुपये प्रति किलो के आसपास रही। कुल मिलाकर चांदी के भाव 2,28,490 रुपये से 2,29,430 रुपये प्रति किलो के दायरे में बने रहे। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय संकेतों और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण कमोडिटी बाजार में तेजी और गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *