ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बरेली: भड़काऊ भाषण देने के मामले में तौकीर रज़ा खां पर एफआईआर दर्ज

बरेली: प्रदेश के आज हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले जिले के फरीदपुर में एक चुनावी सभा में दिए गए भड़काऊ भाषण मामले में पुलिस ने इत्तेहादे-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि उन्होंने पिछले दिनों सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने के उद्देश्य से विवादित भाषण दिया था।

फरीदपुर इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि विवादित भाषण देने पर आईएमसी प्रमुख तौकीर रज़ा खां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब वीडियो और स्थानीय स्तर पर मिले साक्ष्यों पर विवेचना होगी। बताते चलें कि तौकीर रजा के भाषण का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें तौकीर रजा यह कहते नजर आए कि अतीक और अशरफ की मौत का बदला लेना है। आजम खां पर हुए जुल्मों का बदला लेना है।

राजस्थान: पायलट की जनसंघर्ष यात्रा शुरू, पोस्टर में गायब दिखे राहुल- प्रियंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *