ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राजस्थान: पायलट की जनसंघर्ष यात्रा शुरू, पोस्टर में गायब दिखे राहुल- प्रियंका

राजस्थान: प्रदेश में मची राजनीति घमासान के बीच पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आज एक बार फिर मैदान में उतर गए है | बता दें कि पायलट ने एक माह के भीतर दूसरी बार अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है | सचिन पायलट ने आज से 5 दिवसीय जान संघर्ष यात्रा की शुरुआत की है | जान संघर्ष यात्रा अजमेर से जयपुर के लिए निकल चुकी है | पायलट पेपरलीक मुद्दे और करप्शन के खिलाफ पांच दिन की पदयात्रा निकाल रहे हैं।

सचिन पायलट यात्रा शुरू करने से पहले जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकार में करप्शन के मुद्दे पर वसुंधरा राजे को हमने ललकारा था, उसके बाद कांग्रेस सत्ता में आई। बता दें कि सचिन ने कहा कि जनसंघर्ष यात्रा जनता के बीच जाने की यात्रा और उनकी बात सुनने की यात्रा है। इस बीच, उनकी जनसंघर्ष यात्रा के पोस्टर से राहुल, प्रियंका गांधी गायब दिखे। पोस्टर में सिर्फ सोनिया गांधी की फोटो है।

जनसभा में पायलट ने कहा कि आरपीएससी में पेपरलीक हुए, नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया। पहली बार कोई आरपीएससी मेंबर गिरफ्तार हुआ है, लेकिन इसके तार और कहीं तक जुड़े हुए हैं? मैंने जब इस पर सवाल उठाया तो कहा गया कोई नेता, अफसर शामिल नहीं है। जब पिपली के किसी दलाल पर बुलडोजर चल सकता है तो इस आरपीएससी मेंबर कटारा के मकान पर पर बुलडोजर क्यों नहीं चल सकता?

Delhi: ‘सुप्रीम’ फैसले से मजबूत हुए केजरीवाल, कहा- ये दिल्लीवासियों की जीत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *