ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Nikay Chunav: सपा ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा- भाजपा कर रही गुंडई

यूपी: प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए जारी मतदान के बीच समजवादी पार्टी ने बड़ा आरोप लगाया है | सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा यूपी निकाय चुनाव में गुंडई कर रही है | इतना ही नहीं उनका कहना कि सपा के प्रति लोगों का बढ़ता समर्थन इनको नहीं भा रहा जिसके चलते ये लोग मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रहे |

सपा ने भाजपा पर लगाया मुस्लिम बूथों पर मतदाताओं को रोकने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक ,सांसद और योगी सरकार सपा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन से बौखला गए हैं। सत्ता ,प्रशासन और अर्ध सैन्य बल का दुरुपयोग करके सपा नेताओं/कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और मतदाताओं को डराया धमकाया जा रहा है। पूरे यूपी के चारों कोनों में पुलिसिया और भाजपाई गुंडई जारी है। सहारनपुर समेत जगह जगह मुस्लिम बूथों पर मतदाताओं को मत डालने नहीं दिया जा रहा। रायबरेली ,फतेहपुर में सपा प्रत्याशी और समर्थकों के साथ प्रशासनिक और भाजपाई गुंडागर्दी सामने दिख रही। निर्वाचन आयोग संज्ञान लेकर निष्पक्ष और लोकतांत्रिक चुनाव कराएं और शर्म करें।

गोरखपुर: काजल निषाद ने लगाया आरोप, कहा- बूथों में नहीं डालने दिए जा रहे वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *