ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गोरखपुर: काजल निषाद ने लगाया आरोप, कहा- बूथों में नहीं डालने दिए जा रहे वोट

गोरखपुर: प्रदेश में आज नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है | सीएम योगी की कर्मस्थली गोरखपुर में आज मतदान जारी है | मुख्यमंत्री की कर्मस्थली होने के कारण यहाँ पर सब की निहायें टिक गयी है | बता दें कि आज सुबह सबसे पहले सीएम योगी ने पहले मतदान फिर जलपान का अनुशरण करते हुए मतदान किया | इसी बीच 5 घंटे की वोटिंग हो जाने के बाद सपा कैंडिडेट काजल निषाद ने बड़ा आरोप लगाया है |

गोरखपुर नगर निगम से समाजवादी पार्टी (सपा) की मेयर कैंडिडेट अभिनेत्री काजल निषाद में चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है | काजल ने कहा कि बूथ संख्या 381 में लोगों का नाम वोटर लिस्ट में है, BLO की पर्ची है लेकिन वोट नहीं डालने दिया जा रहा, मैंने इसको लेकर डीएम से बात की है | वहीँ काजल के आरोपों पर प्रशासन ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है |

Russia- Ukraine War: रूस ने किया हमला, 21 लोगों की मौत

सपा प्रत्याशी काजल निषाद का कहना है कि मुख्यमंत्री को इसलिए अपने गढ़ में प्रचार के लिए 3 सभाएं करनी पड़ीं क्योंकि निषादों की बहू आ गयी हैं, मैंने लोगों के बीच काम किया है, संजय निषाद मेरे ससुर हैं, प्रणाम करती हूं, उनका भी आशीर्वाद मिले… निषादों को कुछ नहीं मिला… थाली में खा तो कोई और रहा है |

आपको बता दें कि इससे पहले भी काजल निषाद विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुकी है | काजल निषाद विधानसभा में भी कैंपियरगंज सीट से सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *