ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Russia- Ukraine War: रूस ने किया हमला, 21 लोगों की मौत

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से अधिक समय से युद्द जारी है | दोनों देशों की सेनाएं एक दुसरे पर बढ़त बनाने के लिए लगातार हमलों क अंजाम दे रही है | इसी बीच रूसी सेना ने यूक्रेन के साउथ खेरसॉन के इलाके में हमला किया। रूस के द्वारा किये गए हमले में यूक्रेन के 21 लोगों की मौत हो गयी है | वहीं चार दर्जन से अधिक लोगों के बुरी तरह जख्मी हो जाने की खबर है | बताया जा रहा है कि यूक्रेनी वायु रक्षा ने कहा कि उन्होंने 24 में से 18 कामीकेज़ रूसी ड्रोन को मार गिराया।

रूसी हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि हमले में एक रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंग, घर, हार्डवेयर स्टोर, सुपरमार्केट और एक गैस स्टेशन बुरी तरह से ध्वस्त हो गया।

सामना में शिवसेना ने NCP पर कसा तंज, कहा-महाराष्ट्र का सीएम बनना ही अजित पवार का लक्ष्य

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने हमले से जुड़ी तस्वीर जारी की

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने हमले में क्षतिग्रस्त हुए सुपरमार्केट की एक तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सुपरमार्केट के फर्श पर शव और घायल लोग पड़े हुए है। वहीं उनके चारों ओर मलबा फैला हुआ था। इस पर ज़ेलेंस्की ने कहा कि दुनिया को यह देखने और जानने की ज़रूरत है। रूस ने खेरसॉन हमले को एक बड़े पैमाने का हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि रूसी हमले में मारे गए लोगों में 12 खेरसॉन शहर के है और बाकी के लोग आसपास के गांवों के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *