ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बांग्लादेश: मोहम्मद शहाबुद्दीन ने ली 22वें राष्ट्रपति की शपथ

ढाका: बांग्लादेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही हैं | वरिष्ठ नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन ने आज राष्ट्रपति की शपथ ली | बता दें कि सहाबुद्दीन ने आज एक राजकीय कार्यक्रम में बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी शामिल रहे |

बता दें कि मोहम्मद शहाबुद्दीन को ‘बंगभवन’ के ऐतिहासिक दरबार हॉल में शपथ दिलाई गई। प्रधानमंत्री हसीना और नए राष्ट्रपति के परिवार के सदस्यों के अलावा, नेताओं, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों और वरिष्ठ असैन्य एवं सैन्य अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

OPS की मांग के बीच क्या NPS में होगा कोई बदलाव?

आपको बता दें कि, शहाबुद्दीन, अब्दुल हमीद का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल समाप्त हो गया हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद शहाबुद्दीन ने राष्ट्रपति पद के शपथ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। उन्हें सत्तारूढ़ अवामी लीग के उम्मीदवार के रूप में इस साल फरवरी में निर्विरोध राष्ट्रपति चुना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *